सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें कितने सालों में वसूल होता है पूरा पैसा ! जाने पूरा गणित ?
Udaipur Times, Solar Panel Cost Payback Period : आज के दौर में बढ़ते बिजली बिल के खर्च से बचने के लिए लोग सोलर पैनल (Solar Panel) की ओर रुख कर रहे हैं। इसका दूसरा बड़ा कारण सोलर पैनल लगवाने के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ कई राज्यों की सरकार की ओर से इस पर सब्सिडी दी जाती है। सोलर पैनल (Solar Panel) लगवाने में बड़ा खर्च आता है। ऐसे में आमतौर पर बहुत से लोगों के मन में यही सवाल होता है कि "सोलर रूफटॉप सिस्टम में किए गए निवेश की भरपाई में कितना समय लगेगा?" बता दें कि 1kW, 3kW और 5kW के सोलर सिस्टम की लागत वसूल होने में लगभग 3 से 5 साल का समय लगता है।
सोलर रूफटॉप सिस्टम (Solar Rooftop System) की शुरुआती लागत
सोलर रूफटॉप सिस्टम में शुरुआती निवेश इसके आकार, ब्रांड और बैटरी बैकअप के विकल्प पर निर्भर करता है। औसतन,1kW सोलर सिस्टम की लागत 50,000 से 55,000 रुपये प्रति किलोवाट (सब्सिडी से पहले) के बीच होती है। 3 किलोवाट (3kW) के सिस्टम की कीमत लगभग 1,40,000 से 1,60,000 रुपये होती है। 5 किलोवाट (5kW) के सिस्टम की कीमत लगभग 2,30,000 से 2,60,000 रुपये होती है।
आपका महीने का बिजली बिल
आपकी बिजली की खपत जितनी अधिक होगी, आप लागत की वसूली उतनी ही तेजी से करेंगे। यदि आपका बिल लगभग 3,000–5,000 रुपये प्रति माह है, तो 3–5 किलोवाट का सिस्टम आपके बिल को 70–90% तक कम कर सकता है। इसका मतलब है सालाना 40,000 से 60,000 रुपये की बचत, जिससे आपकी लोन वापसी की अवधि सीधे कम हो जाती है।
औसत लागत-वापसी अवधि
अधिकांश घरों के लिए, सोलर रूफटॉप सिस्टम की लागत 4 से 6 सालों में वसूल हो जाती है। इस अवधि के बाद, आपके द्वारा उत्पन्न बिजली लगभग मुफ्त होती है (मामूली रखरखाव को छोड़कर), और आपकी बचत सिस्टम के शेष जीवनकाल (आमतौर पर 20+ वर्ष) तक जारी रहती है।
आप 2.2 लाख रुपये (सब्सिडी के बाद) की लागत से 5 किलोवाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करते हैं।
मासिक बिजली बिल: 5,000 रुपये
वार्षिक बचत: 60,000 रुपये
निवेश की वापसी का समय: लगभग 3.5-4 साल
अगले 20 सालों तक, आपको लगभग मुफ्त बिजली मिलेगी और कुल मिलाकर 10-12 लाख रुपये की बचत होगी।
