सोलर पैनल पर AC चलाने से पहले जान लें 120 के नियम के बारें में, वरना हो सकता है भारी नुकसान

 | 
सोलर पैनल पर AC चलाने से पहले जान लें 120 के नियम के बारें में, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Udaipur Times, Solar Panel Rule : भारी भरकम बिल से बचने के लिए इन दिनो सोलर पैनल (Solar Panel) अधिकतर लोगों की पहली पसंद बन चुका है। सोलर पैनल से AC से लेकर रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसे ज़्यादा बिजली खपत वाले उपकरण भी चलाए जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके घर की बिजली की खपत और सोलर सिस्टम की क्षमता पर ध्यान देना ज़रूरी है। अगर सिस्टम की क्षमता ज़रूरत से कम है, तो AC जैसे उपकरण चलाना मुश्किल हो सकता है।

क्या है सोलर पैनल (Solar Panel) का 120% नियम?

क्या आप सोलर पैनल  (Solar Panel) के 120% नियम के बारें में जानते हैं तो पैनल लगवाते समय 120% नियम को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आसान शब्दों में कहें तो, आपके सोलर एनर्जी सिस्टम की क्षमता आपकी तय बिजली खपत के 120% से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।

उदाहरण के तौर पर कहा जाए तो अगर आपकी तय बिजली खपत क्षमता 5 kW है, तो 120% के हिसाब से सोलर सिस्टम की क्षमता ज़्यादा से ज़्यादा 6 kW हो सकती है।

ये नियम ग्रिड की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए थे। इनका मकसद यह पक्का करना है कि किसी इलाके के पावर ग्रिड पर ज़्यादा बोझ न पड़े।

AC चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की ज़रूरत होती है?

AC चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की ज़रूरत होगी, तो इसका कोई एक निश्चित जवाब नहीं है। यह कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे AC की क्षमता, उसकी बिजली की खपत, वह हर दिन कितने घंटे चलता है और घर की कुल बिजली की खपत कितनी है। ऐसे में केवल AC के आधार पर सोलर पैनल की संख्या तय करना सही नहीं है। सोलर सिस्टम का साइज़ पूरे घर की बिजली की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तय किया जाना चाहिए। 

120% का नियम क्यों है आवश्यक?

अगर हर कोई अपनी ज़रूरत से ज़्यादा क्षमता वाले सोलर सिस्टम लगाने लगे, तो इससे लोकल पावर ग्रिड पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। 120% की सीमा का उद्देश्य ऐसी स्थितियों से बचना और ग्रिड की सुरक्षा बनाए रखना है। ऐसे में सोलर पैनल लगाते समय, केवल ज़्यादा से ज़्यादा पैनल लगाना ही काफ़ी नहीं है। आवश्यक है कि सिस्टम की क्षमता आपके घर की बिजली की ज़रूरतों और लागू नियमों के आधार पर तय की जाए।

इसलिए अगर आप अपने AC को चलाने के लिए सोलर पैनल लगाने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी कुल बिजली की खपत का आकलन करें। फिर, सिस्टम की क्षमता तय करने के लिए अपने AC और अन्य बड़े उपकरणों की ज़रूरतों को भी ध्यान में रखें।

साथ ही, अपने इलाके में लागू ग्रिड और बिजली कंपनी के नियमों के बारे में ज़रूर जानकारी लें। इससे सोलर सिस्टम लगाने के बाद किसी भी तरह की समस्या से बचने में मदद मिल सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News