एम्यूकाॅन का आगाज़: देश-भर से 400 चिकित्सक जुटेंगे

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर एवं एसोसिएशन फाॅर मेडिकल अपडेट्स (एम्यूकाॅन) के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन 15 व 16 दिसंबर 2018 को गीतांजली सभागार में आयोजित होगा। इस सम्मेलन का विषय ‘आधुनिक चिकित्सा के प्रतिमान’ है।

 | 

एम्यूकाॅन का आगाज़: देश-भर से 400 चिकित्सक जुटेंगे

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर एवं एसोसिएशन फाॅर मेडिकल अपडेट्स (एम्यूकाॅन) के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन 15 व 16 दिसंबर 2018 को गीतांजली सभागार में आयोजित होगा। इस सम्मेलन का विषय ‘आधुनिक चिकित्सा के प्रतिमान’ है।

इस सम्मेलन के प्रथम दिन ‘अनुसंधान और डेटा विश्लेषण के लिए सांख्यिकीय उपकरण का उपयोग’ विषयक कार्यशाला गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के मेडिकल एज्यूकेशन यूनिट में आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन डाॅ एफएस मेहता-डीन गीतांजली मेडिकल काॅलेज, डाॅ सुनंदा गुप्ता-प्रोफेसर एवं हेड एनेस्थेसियोलोजी विभाग, डाॅ आरके सोनी-प्रोफेसर सामुदायिक चिकित्सा दयानंद मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल लुधियाना एवं एम्यूकाॅन के आयोजन सचिव डाॅ आशीष शर्मा ने किया।

इस कार्यशाला में डाॅ मंजिंदर कौर-प्रोफेसर एवं हेड फिजियोलोजी जीएमसीएच, डाॅ अरविन्द यादव-प्रोफेसर फार्माकोलाॅजी जीएमसीएच, डाॅ जेके सेठ-एसोसिएट प्रोफेसर सामुदायिक चिकित्सा एएमसीएमईटी मेडिकल काॅलेज अहमदाबाद एवं डाॅ मनु शर्मा-एसोसिएट प्रोफेसर मनोचिकित्सा विभाग जीएमसीएच ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला की कार्यकारी समिति में डाॅ जितेंद्र जींगर, डाॅ अपूर्वा शर्मा, डाॅ सविता सचदेव, डाॅ ललिता जींगर एवं डाॅ हिमांशु पटेल शामिल थे। इस कार्यशाला में उत्तर पश्चिमी भारत के विभिन्न संस्थानों से स्नातकोत्तर छात्रों एवं संकाय ने भाग लिया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

आयोजन सचिव डाॅ आशीष शर्मा ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में स्टेम सेल प्रत्यारोपण, एलर्जी पर संगोष्ठी एवं इंटरनेट की लत जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा करने हेतु यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन के अन्तर्गत आगामी दो दिवसों में देशभर से आए 400 से अधिक चिकित्सक चिकित्सा के नवीनतम तकनीकियों की जानकारी देगें एवं लगभग 100 शोध-पत्र एवं 100 पोस्टर प्रस्तुत किये जाएंगें। साथ ही पीजी स्टूडेंट्स के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जो राष्ट्रीय स्तर पर होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News