थियेटर एवं पर्सनालिटी डेवलपमेन्ट कोर्स का आगाज
उदयपुर जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के प्रताप नगर स्थित कंप्यूटर एवं आई.टी सभागार में थियेटर एज्युकेशन एवं पर्सनालिटी डेवलपमेन्ट कोर्स का आगाज सोमवार को हुआ। कोर्स संयोजक डॉ. सुनिता सिंह ने बताया कि तीन महिने के इस सर्टिफिकेट कोर्स में 13 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के कोई भी व्यक्ति इस कोर्स […]
उदयपुर जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के प्रताप नगर स्थित कंप्यूटर एवं आई.टी सभागार में थियेटर एज्युकेशन एवं पर्सनालिटी डेवलपमेन्ट कोर्स का आगाज सोमवार को हुआ। कोर्स संयोजक डॉ. सुनिता सिंह ने बताया कि तीन महिने के इस सर्टिफिकेट कोर्स में 13 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के कोई भी व्यक्ति इस कोर्स को कर सकता हैं ।
कोर्स समन्वयक अशोक बांठिया ने बताया कि इस कोर्स में अभिनय सिखाने हेतु मुम्बई से रंगमंच से जुडे बडे-बड़े कलाकार उदयपुर आयेंगे ।
करीब 30 से 35 साल पहले भी उदयपुर में नेता अभिनेता एक्टिंग सिखाने हेतु आये थे । उन्होंने बताया विख्यात अभिने़त्री सुलभा देशपाण्डे कई घण्टों तक उदयपुर के युवा कालाकारों का उत्साह बढाने हेतु सेवा मन्दिर में रंगमंच से जुडे कलाकारों को एक्टिंग के गुर सिखाती थी ।
रंगकर्मी महेंश नायक ने बताया कि विख्यात चित्रकार शैल चोयल, क़य्यूम अली बोहरा की कल्पनाशील सक्रिय जोडी उन दिनों नाटकों का निर्देशन करती थी।
उसकी विशेषता यह भी थी कि स्वंय डॉ. मोहन सिंह मेहता नाट्यकर्मियों को प्रोत्साहन देते थे। उसी कडी में रंगमंच को पुनः जीवित करने हेतु राजस्थान विद्यापीठ ने यह कदम उठाया हैं कोर्स के उद्घाटन के अवसर पर अध्यक्षता रजिस्ट्रार डॉ. प्रकाश शर्मा ने की । धन्यवाद डॉ. एल.आर पटेल ने दिया ।
