दुर्गम गांवों तक पहुंचा बीइंग मानव, विद्यार्थियों को बांटे कपड़े व स्टेशनरी

एम स्क्वायर फाउंडेशन की पहल बीइंग मानव के तहत अब उदयपुर जिले के दुर्गम गांवों में भी सुविधाएं पहुंचाई जा रही है।
 | 
पीरामल फाउंडेशन के फैलो हुमा एवं सुप्रिया के साथ गिर्वा पंचायत समिति के खजूरी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्टेशनरी एवं कपड़े वितरित किए गए। 

उदयपुर। एम स्क्वायर फाउंडेशन की पहल बीइंग मानव के तहत अब उदयपुर जिले के दुर्गम गांवों में भी सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। इसी के तहत बुधवार को पीरामल फाउंडेशन के फैलो हुमा एवं सुप्रिया के साथ गिर्वा पंचायत समिति के खजूरी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्टेशनरी एवं कपड़े वितरित किए गए। 

एम स्क्वायर फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि पहली से पांचवी तक के बच्चों को दो दो नोट बुक, पेंसिल और बीइंग मानव के तहत इकट्ठे किए गए कपड़े बांटे गए, साथ ही छठी से आठवीं तक के बच्चों को रजिस्टर वितरित किए गए। स्टेशनरी एवं कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। 

उल्लेखनीय है कि बीइंग मानव के तहत हर माह की 23 तारीख सहित विभिन्न अन्य दिनों क्लॉथ ड्राइंग की जा रही है। बुधवार को हुए इस ड्राइव में पिरामल फाऊंडेशन से हुमा एवं सुप्रिया का सहयोग भी सराहनीय रहा।  

माधवानी ने बताया कि इसी के तहत आगामी दिनों में बच्चों के लिए स्वेटर, शूज की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि बच्चों को सर्दियों से राहत मिल सके। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं बीइंग मानव की टीम मौजूद रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News