बीईंग मानव ने शुरू किया सामाजिक सरोकार

उदयपुर। बीइंग मानव संस्था का मुख्य उदेशय आमजन में इस धारना को बढ़ाना है जो भी उनके घर पर वस्तुए जैसे स्कूल बेग, जुते, रेनकोट, छाता , टिफिन बॉक्स, आदि चाहे वो नए या पुराने हो वह घर में किसी भी सदस्य के उपयोग में नहीं आ रहे है वो उन लोगो को उपहार में दे जिन लोगो को इनकी आवश्यकता है।

 | 

इसी कड़ी में बीइंग मानव की संयोजिका कनिष्का श्रीमाली ने बताया कि आम जनता की सुविधा को देखते हुए शक्ति नगर स्थित अशोका बेकरी पर इसका कार्यालय बनाया गया, जहाँ पर स्कूल बेग, जुते, रेनकोट, छाता, टिफिन बॉक्स, आदि का संग्रहण किया जाता है एवं माह में दो बार सहयोगियों के सहयेाग से उदयपुर एवं आस पास के क्षेत्रों में उपहार स्वरूप जरुरतमंदो को वितरित किया जाता है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उन्होंने बताया कि बीइंग मानव की कार्यप्रणाली के अंतर्गत इस बार चित्रकूट नगर वह इसके आस पास के इलाको में जुते और चप्पल वितरित किये गए, जिन बच्चों को जुते चप्पल प्रदान किये उन बच्चो के चेहरे पर मुस्कुराहट थी वह उनके माता -पिता ने बीइंग मानव द्वारा किए जहा रहे कार्यो की सराहना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News