बीइंग मानव ने प्रताप नगर बस्ती में कपड़े बांट रक्षा बंधन त्यौहार मनाया

झूलेलाल सेवा समिति और बीइंग मानव (एम स्क्वायर फाउंडेशन ) की पहल
 | 
वस्त्र दान शिविर में प्राप्त हुए 10 हजार से ज्यादा कपड़े, अब जरूरतमंदों में बटेंगे

उदयपुर।  झूलेलाल सेवा समिति और बीइंग मानव (एम स्क्वायर फाउंडेशन ) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वस्त्रदान शिविर में एकत्र हुए नए कपड़ों को प्रताप नगर निकट स्थित बस्ती में बांटा गया और बच्चों के साथ रक्षा बंधन त्यौहार मनाया गया। जहां बीइंग मानव वॉलिंटियर्स ने बच्चों के साथ राखी बांधी।

वस्त्र दान शिविर में प्राप्त हुए 10 हजार से ज्यादा कपड़े, अब जरूरतमंदों में बटेंगे

झूलेलाल सेवा समिति और बीइंग मानव ( एम स्क्वायर फाउंडेशन ) की पहल वस्त्र दान शिविर के तहत रविवार को सेक्टर चार स्थित झूलेलाल भवन में वस्त्र दान शिविर लगा।  पहल का यह दूसरा हिरण मंगरी सिंधी पंचायत के सानिध्य में लगाया गया था जिसमें 10 हजार से ज्यादा नए व पुराने कपड़े, खिलौने और स्टेशनरी एकत्र हुई, जिसे राखी के बाद जरूरतमंदों में बांटा जाएगा। 

इस अवसर पर पुज्य सिंधी पंचायत हिरणमंगरी अध्यक्ष मुरली राजानी, झूलेलाल युवा संघ संस्थापक गिरीश राजानी, उमेश मनवानी, हरीश राजानी, ओम प्रकाश तलदार, ओम प्रकाश आहूजा, लक्ष्मण रामचंदानी, बसंत पंजवानी, मोहन पाहुजा, रमेश चोटरानी, प्रह्लाद भवरानी, हरीश रिजवानी, नरेश लालवानी, बीइंग मानव से मुकेश माधवानी, प्रांजल शर्मा, लक्ष्यराज सिंह, पूर्वा चौहान आदि मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News