बीइंग मानव की टीम बांटेंगी स्कूल बैग

इस अभियान के पीछे यह प्रेरणा है कि ऐसी सभी अनुपयोगी वस्तुओं को जन सहयोग से इकट्ठा कर उन्हें उपयोग लायक बना कर जरूरतमंद लोगों को वितरित करना है
 | 
एम स्क्वायर फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे अभियान बीइंग मानव की टीम कल बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित करेंगे।

उदयपुर। एम स्क्वायर फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे अभियान बीइंग मानव की टीम कल बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित करेंगे। यह जानकारी बीइंग मानव की संयोजिका कनिष्का श्रीमाली ने दी।

नारीत्व संस्था की प्रिया सचदेव ने बताया कि उदयपुर शहर में ही प्रत्येक घर में तीन से पांच प्रकार की वस्तुएं ऐसी है जिनका कभी उपयोग नहीं हो पाता है अर्थात वह अब उपयोग में नहीं ली जा सकती है ऐसे में इस अभियान के पीछे यह प्रेरणा है कि ऐसी सभी अनुपयोगी वस्तुओं को जन सहयोग से इकट्ठा कर उन्हें उपयोग लायक बना कर जरूरतमंद लोगों को वितरित करना है, ऐसे लोग जो उन वस्तुओं को अपने स्तर पर खरीद पाने में सक्षम नहीं है। 

जैसे घर में कई कपड़े ऐसे होते हैं जिन्हें हम उपयोग में नहीं लेते हैं दूसरी तरफ हमारे आस-पास यह हमारे शहर में कई लोग ऐसे भी हैं जिनके पास पहनने के लिए कपड़े है ही नहीं। 

ऐसे में बीइंग मानव की टीम जन सहयोग से कपड़ों को इकट्ठा कर उन्हें इस्तेमाल लायक बना कर उन लोगों तक पहुंचाती है जिन्हें असल में इनकी आवश्यकता है। कपड़ों के अलावा इन वस्तुओं में किताबे स्टेशनरी छाते एवं अन्य वस्तुएं शामिल है जो आमजन के दैनिक कार्यों में उपयोग में आती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News