बेजान दारूवाला ने अपनी नवीन कृति भेंट की लक्ष्यराज सिंह को

प्रख्यात ज्योतिषविद् एवं भविष्यवक्ता बेजान दारूवाला ने अपनी नवरचित पुस्तक ‘द बुक चेंज यूअर लाइफ एज ग्रेट हिलर्स ऑफ इंडिया, बेजान दी वन ऑफ द हिलर्स इन’ की प्रति मंगलवार को सिटी पैलेस में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को भेंट की।

 | 

बेजान दारूवाला ने बताया कि उनकी नवीन रचना में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पुस्तक में रंगीन चित्रों सहित देश के जाने-माने प्रख्यात लोगों की जीवनी एवं उनसे जुड़ी बेजान दारूवाला की स्मृतियां प्रकाशित की गई है।

पुस्तक में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, ज्योतिषविद् बेजान दारूवाला, डॉ. तृप्ति जयंत, पाला हॉर्न, संजय डी जोमानी, रमेश चौहान, पंडित गोपाल शर्मा, नीरज शांति, बिंदु मेहरा, नंदिती शंकर सहित राजयोगीन शिवानी दीदी के बारे में उल्लेख किया गया है।

बेजान दारूवाला ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को शहर की झीलों के भरने पर बधाई दी तथा आगामी दीपावली पर्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News