सी ए उदयपुर शाखा को बेस्ट ब्रांच अवार्ड
दि इंस्टीटयुट आफ चार्टर्ड एकाउंटेन्टस आफ इंडिया की उदयपुर शाखा को उसके द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए 'सीआर्इआरसी सेकण्ड बेस्ट ब्रांच अवार्ड-2012' से नवाजा गया है।

दि इंस्टीटयुट आफ चार्टर्ड एकाउंटेन्टस आफ इंडिया की उदयपुर शाखा को उसके द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘सीआर्इआरसी सेकण्ड बेस्ट ब्रांच अवार्ड-2012’ से नवाजा गया है।
दि इंस्टीटयुट आफ चार्टर्ड एकाउंटेन्टस आफ इंडिया की उदयपुर शाखा अध्यक्ष सीए अरूण रत्नावत ने बताया कि 22 हजार से ज्यादा चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं 1 लाख से ज्यादा सीए छात्रों एवं सात राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली सेन्टल इंडिया रीजनल काउंसिल ने यह अवार्ड उदयपुर ब्रांच को वर्ष 2012 के दौरान सीए सदस्यों, समाज एवं सीए छात्रों के लिए किए गये उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गया है।
शाखा सचिव सीए दीपक एरन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए एक भव्य वार्षिक समारोह में यह पुरूस्कार सीआर्इआरसी अध्यक्ष सीए मुकेष कुशवाहा एवं आर्इसीएआर्इ के पूर्व अध्यक्ष सीए सुनील तलाटी ने उदयपुर शाखा का प्रतिनिधित्व कर रहे सीए अरूण रत्नावत, सीए दीपक एरन, सीए सुधीर मेहता, सीए गौरव व्यास एवं सीए दिनेश चन्द्र अग्रवाल को प्रदान किया गया।
