आरडीसी कैम्प दिल्ली में नेवल कैडेटों का श्रेठ प्रदर्शन

देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस कैम्प में स्थानीय 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी के कैडेटों ने शिप मॉडलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर राजस्थान निदेशालय का मान बढ़ाया।

 | 

इकाई के कमान अधिकारी कैप्टन रणजीत सिंह ने बताया कि शिप मॉडलिंग प्रशिक्षक राजीव दवे द्वारा प्रशिक्षित कैडेट लक्ष्य शाकद्वीपीय व वंशिका चौहान ने भारतीय नौसेना के तीन पोतों के मॉडल बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। देशभर के 17 निदेशालयो ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

कैडेट प्रियदर्शिनी चुंडावत ने राजपथ पर परेड में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया, एवं कैडेट लक्ष्यराज सिंह व कैडेट परमवीर सिंह झाला ने प्रधानमंत्री रैली में राजस्थान निदेशालय की तरफ से भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News