भगवान महावीर विकलांग समिति ने मंदबुद्धि व्यक्तियों के लिए उपकरण मंगवाएँ

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के 35 वर्ष होने के उपलक्ष्य में दिव्यांगों के साथ मंदबुद्धि व्यक्तियों को उनके सहायक उपकरणों का तोहफा दिया जाएगा। समिति ने 19 उपकरणों मंगवाए हैं जिन्हे प्राप्त होने पर वितरित किया जाएगा।

The post

 | 

समिति के प्रचार मंत्री राजेन्द्र सेन ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज लोढ़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि समिति के 35 वर्ष होने के उपलक्ष्य में दिव्यांगो के उपकरणों के साथ मंदबुद्धि व्यक्तियों के लिए भी कार्य किया जाएगा। आरएनटी मेडीकल कॉलेज के अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. विनय जोशी से चर्चा कर 17 तरह के उपकरणों की आवश्यकता को देखते हुए थेरेपी बॉल, स्टेटिक साईकिल, एक्सरसाइसर, सी.पी. चेयर, ड्रेसिंग एडीएल फ्रेम्स, स्टेन्ड इन फेम, स्कूटर बोर्ड, एक्टीविटी मोटर्स जैसे 19 उपकरणों के लिए डेढ़ लाख के आदेश दे दिये गये हैं।
बैठक में समिति उपाध्यक्ष गणेश डागलिया, जे.एस. सामर, बी.एल. खमेसरा,  डॉ. अचला मोगरा, राजा भण्डारी, अर्जुन सोनी, प्रकाश जैन, राजेन्द्र सेन उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News