भागवत कथा का आयोजन
समस्त भुवाणा ग्रामवासियों की ओर से 25 नवम्बर तक चलनेे वाली सात दिवसीय भागवत कथा श्रीमद् भागवत् ज्ञान गंगा महोत्सव में आज नंदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कष्ण को 56 भोग धराया गया।

समस्त भुवाणा ग्रामवासियों की ओर से 25 नवम्बर तक चलनेे वाली सात दिवसीय भागवत कथा श्रीमद् भागवत् ज्ञान गंगा महोत्सव में आज नंदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कष्ण को 56 भोग धराया गया।
पूर्व सरपंच अनिल चित्तौड़ा ने बताया कि नंदोत्सव के पश्चात भागवत कथा का वाचन राधिकाशरणदास महाराज ने कहा कि जिस प्रकार कृष्ण ने कालिया नाग का दमन कर यमुना नदी को उससे मुक्त कराया था ठीक उसी प्रकार वर्तमान में देश के सैनिक दुश्मनों का सफाया कर देश को सुरक्षित रख रहे है। ऐसे में उनको नमन किया जाना चाहिये।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस अवसर पर कृष्ण के जीवन से लुड़ी अनेक लीलाओं का आयोजन किया गया। जिसमें पूतना उद्धार,शकत भंजन, तृणावत, वकासुर, आधासुर उद्वार के दृश्यों को लीलाओं के जरिये सुन्दर ढंग से दर्शाया गया। इस अवसर पर अनिल चित्तौड़ा, लोगर डांगी, गोपाल डांगी, सीमा डांगी, चंदा कुमावत, लक्ष्मीलाल सुथार, सतीश मिश्रा, तारा पालीवाल, ममता रांका ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। रविवार को अंतिम दिन प्रसादी का आयोजन रखा गया है।