पट्टों की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा,अधिकारियों को किया बंद
पट्टों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासनिक शिविर का बहिष्कार किया, विरोध में नायब तहसीलदार समेत कर्मचारियों को राजीव गांधी सेवा केंद्र में बंद कर नारेबाजी की।
Udaipur Times News, Protest News,उदयपुर 22 जून 2026 - उदयपुर जिले के भैंसड़ा कला गांव में आयोजित प्रशासनिक शिविर के दौरान पट्टों और आबादी विस्तार की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद पंचायत क्षेत्र का आबादी विस्तार नहीं किया गया और शिविर में भी उन्हें पट्टे नहीं दिए जा रहे हैं।
नाराज ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप नायब तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारियों को राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन में बंद कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। घटना के बाद शिविर में तनावपूर्ण माहौल बन गया, जिसके चलते प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। Hindi News Uddaipur
ग्रामीणों ने शिविर का बहिष्कार करते हुए कहा कि यदि पट्टे ही नहीं दिए जा रहे हैं तो ऐसे शिविरों का कोई औचित्य नहीं है। उनका कहना था कि आबादी विस्तार का प्रस्ताव तीन साल पहले भेजा गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे कई विकास कार्य और व्यक्तिगत कार्य अटके हुए हैं।
सोमवार को ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि वे इन शिविरों के माध्यम से अपना हक मांग रहे हैं। गांव के नवलराम डांगी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के आबादी विस्तार की मांग लंबे समय से की जा रही है। वर्ष 2023 में इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन आज तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई। Protest News
उन्होंने बताया कि अब प्रस्ताव दोबारा तैयार कर उदयपुर विकास प्राधिकरण को भेजा जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से भेजे जा चुके प्रस्ताव को वापस भेजकर प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक आबादी विस्तार की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, तब तक ग्रामीणों को पट्टे नहीं मिल सकेंगे। Udaipur News
उल्लेखनीय है कि प्रशासनिक शिविरों की शुरुआत के बाद से यह दूसरा मामला है, जब ग्रामीणों ने विरोध जताया है। इससे पहले उदयपुर शहर के समीप चीरवा गांव में भी ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर ग्राम सेवा शिविर का बहिष्कार किया था। बाद में बड़गांव एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की कुछ समस्याओं का समाधान कराया था।
#UdaipurNews #UdaipurTimes #BhainsdaKala #ProtestNews #RajasthanNews #LandPatta #AdministrativeCamp #RajivGandhiSevaKendra #VillageProtest #RuralNews #UDA #UdaipurDistrict #LatestNews #RajasthanUpdates #UdaipurLocalNews
