भजन संध्या का आयोजन
धनेत खूर्द, सोमवार रात्रि को ग्राम धनेत खूर्द में स्थित हनुमान मन्दिर पर रूद्रावतार विकास सेवा समिति धनेतकलां के तत्वाधान में संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया।

धनेत खूर्द, सोमवार रात्रि को ग्राम धनेत खूर्द में स्थित हनुमान मन्दिर पर रूद्रावतार विकास सेवा समिति धनेतकलां के तत्वाधान में संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया।
जिसमें पप्पू जाट, उदयलाल जाट, शंकरलाल जाट, लेहरूलाल जाट कैलाश जाट, अनील सुथार, दिनेश शर्मा, गजराज शर्मा विशाल शर्मा गजराज शर्मा कालु शर्मा सहित कई ग्रामीणों ने अर्द्धरात्रि तक पाठ एवं भजनों का आनन्द लिया।
रमेश भट्ट, प्रकाश चन्द्र शर्मा, श्रवण शर्मा आदि ने पाठ एवं भजनों की प्रस्तुतियां दी। हारमोनियम पर सत्यनारायण दास एवं ढ़ोलक पर कैलाश शर्मा संगत की और अन्त में आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया।