भजन गायक गोकुल शर्मा ने सांवलिया सेठ को बनाया अपना पार्टनर
Udaipur Times, Chittorgarh News: 14 जुलाई 2026 । श्री सांवलिया सेठ के भजनों से देश-विदेश में पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा सांवलिया जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ को अपना "पार्टनर" मानते हुए आस्था स्वरूप चांदी से निर्मित हारमोनियम, ढोलक और माइक मंदिर में भेंट किए। Chittorgarh News
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी नितेश महाराज भी उनके साथ मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर गोकुल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सांवलिया सेठ के चरणों में यह विशेष भेंट अर्पित की। उन्होंने बताया कि उनके जीवन और भजन यात्रा में जो भी सफलता मिली है, वह भगवान सांवलिया सेठ की कृपा से मिली है। इसी श्रद्धा और विश्वास के चलते उन्होंने सांवलिया सेठ को अपना भागीदार माना और यह भेंट समर्पित की। Chittorgarh News
गोकुल शर्मा ने बताया कि चांदी से बने इन वाद्य यंत्रों का वजन उन्होंने आस्था के प्रतीक के रूप में गुप्त रखा है। उनका कहना है कि सांवलिया सेठ की कृपा से उन्हें अपार प्रसिद्धि और भक्तों का स्नेह मिला है, इसलिए यह भेंट उनके प्रति कृतज्ञता का एक छोटा सा प्रयास है। Chittorgarh News
गौरतलब है कि गोकुल शर्मा अपने राजस्थानी और सांवलिया सेठ के भजनों के लिए देशभर में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। उनके प्रसिद्ध भजनों में "मारा सांवरिया सिरमोर", "मेरी गाड़ी मेरा बंगला सब तेरो सांवरिया सेठ", "सांवरीया सेठ चारभुजा जी" और "काला काला चारभुजा जी" विशेष रूप से शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है। Chittorgarh News
मंदिर में गोकुल शर्मा की इस अनूठी भेंट को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला और इसे सांवलिया सेठ के प्रति उनकी गहरी आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। Chittorgarh News
