लेकसिटी की भक्ति शर्मा को प्रतिष्ठित “नाज पुरस्कार”
नई दिल्ली के होटल "द ललित" में सम्पन्न एक समारोह में उदयपुर की तैराक भक्ति शर्मा को हिरा समूह और महिला सशक्तीकरण पार्टी द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिष्ठित "नाज पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। संस्था की निर्देशक डॉ नौहेरा शेख ने बताया की भक्ति को खुले पानी की तैराकी में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। भक्ति शर्मा की ओर से उसके माता पिता चंद्रशेखर शर्मा और लीना शर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया।
नई दिल्ली के होटल “द ललित” में सम्पन्न एक समारोह में उदयपुर की तैराक भक्ति शर्मा को हिरा समूह और महिला सशक्तीकरण पार्टी द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिष्ठित “नाज पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। संस्था की निर्देशक डॉ नौहेरा शेख ने बताया की भक्ति को खुले पानी की तैराकी में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। भक्ति शर्मा की ओर से उसके माता पिता चंद्रशेखर शर्मा और लीना शर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया।
इस पुरस्कार समारोह में फिल्म और खेल जगत की हस्तिया फराह खान, सुहेल खान, सानिया मिर्जा, मुहम्मद अज़हरुद्दीन, द महान खली, हेलन, ज़ीनत अमान, पूनम ढिल्लो, सुनील शेट्टी, आथिया शेट्टी, नेहा धूपीया, हुमा कुरैशी, आफताब शिवदासानी, हया खान उपस्थित थे।
भक्ति शर्मा की ओर से उसके माता पिता चंद्रशेखर शर्मा और लीना शर्मा ने उनकी ओर से पुरस्कार प्राप्त प्राप्त करते हुए
भक्ति शर्मा का जन्म: 30 नवंबर, 1989) की मुंबई ही हुआ था लेकिन परवरिश उदयपुर शहर में हुई है। भक्ति एक महिला तैराक हैं। उन्हें 14 जनवरी, 2015 को अंटार्कटिक महासागर में एक डिग्री सेल्सियस (33.8 f) तापमान में 1.4 मील (2.25 किलोमीटर) की दूरी 52 मिनट में तैरकर विश्व रिकार्ड बनाने का गौरव हासिल है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे विश्व की सबसे कम उम्र की युवा तथा प्रथम एशियाई महिला हैं। उन्हें वर्ष-2011 का तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
भक्ति ने ढाई साल की उम्र से ही तैराकी करना शुरू कर दिया था। कई राज्य और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद, उन्होने सबसे पहले खुले पानी (तालाब) में तैरना शुरू किया। पहली बार उन्होने वर्ष 2003 में गेटवे ऑफ इंडिया को उरण बंदरगाह से 16 किमी लंबी तैराकी की।
भक्ति ने 10 वर्ष के छोटे तैराकी कैरियर में सराहनीय कार्य किए हैं और कुछ मील के पत्थर स्थापित किए हैं, जिनमें शामिल है 6 जुलाई 2006 को मात्र 16 वर्ष की आयु में 13 घंटे और 55 मिनट में शेक्सपियर बीच डोवर इंग्लैंड से फ्रांस के कलैस तक इंग्लिश चैनल को पार करना तथा ज्यूरिख झील में तैराकी प्रतिस्पर्द्धा जीतना शामिल है, 10 जनवरी 2015 को भक्ति ने अंटार्कटिका के ठंड पानी में 2.25 किमी तक तैरते हुये एक नया रिकॉर्ड बनाने वाली दुनिया की और सबसे कम उम्र की पहली एशियाई महिला बन गयी है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal