महाराणा प्रताप गौरव केंद्र में बनेगा मेवाड़ के आराध्य देवों का भक्तिधाम
महाराणा प्रताप गौरव केंद्र में पर्यटकों के एक और आकर्षण का केंद्र यहां बन रहा भक्तिधाम होगा। यहां मेवाड़ के 9 आराध्य देवताओं सांवलिया सेठ, एकलिंगजी, चारभुजा नाथ, केसरिया जी, द्वारकाधीश, श्री नाथ जी , श्री गणेश चामुंडा और भगवान राम के मंदिर बन रहे हैं। केसरिया नाथ सहित कई मंदिर उनकी मूल शैली में ही बनाए जा रहे हैं।

महाराणा प्रताप गौरव केंद्र में पर्यटकों के एक और आकर्षण का केंद्र यहां बन रहा भक्तिधाम होगा। यहां मेवाड़ के 9 आराध्य देवताओं सांवलिया सेठ, एकलिंगजी, चारभुजा नाथ, केसरिया जी, द्वारकाधीश, श्री नाथ जी , श्री गणेश चामुंडा और भगवान राम के मंदिर बन रहे हैं। केसरिया नाथ सहित कई मंदिर उनकी मूल शैली में ही बनाए जा रहे हैं। 25 बीघा जमीन पर बनाए जा रहे भक्ति धाम में तीन मंदिर बनकर तैयार हो गए हैं। शेष का काम 2018 तक पूरा होगा।
Source: Dainik Bhaskar