हिन्दुस्तान जिंक दरीबा को भामाशाह अवार्ड
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, राजपुरा दरीबा कॉम्पलेक्स को ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने ’’भामाशाह पुरस्कार 2014’’ से सम्मानित किया हैं।

यह सम्मान कल 9 जुलाई बुधवार को बिरला ऑडीटोरियम, जयपुर में आयोजित ’20वां भामाशाह सम्मान समारोह 2014′ में विभिन्न उद्योगपतियों, दानदाताओं और शिक्षा से जुड़ी हस्तीयों की उपस्थित में राजस्थान सरकार के शिक्षामंत्री कालीचरण सर्राफ ने प्रदान किया।
हिन्दुस्तान जिंक सामाजिक सरोकारों के विभिन्न कार्यो को निष्पादित कर रहा हैं। हिन्दुस्तान जिंक, राजपुरा दरीबा की ओर से यह पुरस्कार कर्नल अरविंद सिंह बेदी, महाप्रबंधक(प्रशासन) ने ग्रहण किया।