त्रुटिहित बनें भामाशाह कार्ड – कलक्टर
जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी उपखण्ड अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वे मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित समाधान हो। उन्होंने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त सभी प्रकरणों में डाटा एन्ट्री का पूरा ध्यान रखा जाये ताकि त्रुटि सुधार के लिये अधिक समय न लगे व गुणात्मक कार्य हो।
उन्होंने भामाशाह योजना के अन्तर्गत बनने वाले सभी कार्डों की गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.सी.लखारा, उपखण्ड अधिकारी (गिर्वा) अभिमन्यु कुमार सहित जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी एवं अन्य विभागाीय अधिकारी मौजूद थे।