कोरोना महामारी के वैश्विक संकट में भामाशाह आ रहे आगे
रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से 5 लाख रुपये का सहयोग
रेड क्रॉस सोसाइटी उदयपुर की ओर से राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5 लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया गया
उदयपुर, 25 मार्च 2020। कोरोना महामारी के वैश्विक संकट के समय जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी के आह्वान पर जरूरतमंद आमजन की सहायतार्थ जिले के भामाशाहों द्वारा सहयोग राशि देने का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में बुधवार को रेड क्रॉस सोसाइटी उदयपुर की ओर से राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5 लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक सोसायटी के चेयरमैन गजेंद्र भंसाली एवं सचिव नक्षत्र तलेसरा ने अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर को सौंपा।