23 को आयोजित होगा भामाशाह जयन्ती कार्यक्रम
विजय जैन युवक परिषद द्वारा आगामी 23 जून को हिरण मगरी से.4 स्थित विद्यानिकेतन स्कूल में भव्य रूप में भामाशाह जयन्ती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विजय जैन युवक परिषद द्वारा आगामी 23 जून को हिरण मगरी से.4 स्थित विद्यानिकेतन स्कूल में भव्य रूप में भामाशाह जयन्ती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
परिषद अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि कार्यक्रम सन्दर्भ में आयोजित बैठक में जैन समाज में व्याप्त अनेक कुरीतियों एंव दिखावे को समाप्त करने के लिए किसी भी अवसर आयोजित कार्यक्रम में भोजन को 21 व्यंजनों तक सीमित रखने का प्रस्ताव रखा गया है। परिषद सचिव राजेन्द्र जैन जिस पर सभी ने सहमति प्रदान की।
कार्यकम संयोजक अनिल नाहर ने बताया कि इसकी अनुपालना के लिए समाज में 5 हजार संकल्प पत्र भरवायें जा रहे है जिसमें से अब तक 2 हजार से अधिक लोगों ने संकल्प पत्र भरकर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। उन्होनें बताया कि इसके अलावा समाज में अनेक कुरीतियां व्याप्त है जिन्हें समय-समय पर सभी की सहमति से दूर करने का प्रयास किया जाएगा।