भारत टैक्सी हुई लॉन्च ! OLA-Uber, इनड्राइव के लाइसेंस को चंडीगढ़ प्रशासन ने किया सस्पेंड

 | 
भारत टैक्सी हुई लॉन्च ! OLA-Uber, इनड्राइव के लाइसेंस को चंडीगढ़ प्रशासन ने किया सस्पेंड

Udaipur Times, Chandigarh News : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय सहकारिता विभाग द्वारा आज शुक्रवार को चंडीगढ़ में भारत टैक्सी की शुरुआत कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार इसका उद्घाटन प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया। जानकारी के मुताबिक हाल ही में शहर में ओला, उबर और इनड्राइव के लाइसेंस को चंडीगढ़ प्रशासन ने 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिए थे, जिसके बाद इसकी शुरुआत की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मॉडल में ड्राइवरों को सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म में हिस्सेदार बनाने पर जोर दिया गया है। ओला और उबर जैसे App में पीक ऑवर्स में किराया अचानक बढ़ जाता है, जिससे पैसेंजर्स परेशान होते हैं। Chandigarh News

जानकारी के मुताबिक भारत टैक्सी App में ऐसा नहीं होगा। किराया स्थिर रखने की कोशिश की जाएगी। ये App सरकारी पहल का हिस्सा है, इसलिए पैसेंजर्स को सस्ती और भरोसेमंद सर्विस मिलेगी। Chandigarh News

मिली जानकारी के अनुसार लॉन्चिंग के बाद प्रशासक ने कहा कि नशे को लेकर चंडीगढ़ को भी 30 सितंबर लास्ट डेडलाइन दे रखी है। इसके बाद वह खुद एक्शन लेंगे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News