राजस्थान में जल्द शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, ड्राइवर बनेंगे मालिक

लक्ष्य पूरा करने पर मिलेगा गिफ्ट हैम्पर
 | 
Bharat taxi

 

Udaipur Times, Bharat Taxi: 16 जुलाई 2026। शासन सचिव, सहकारिता डाॅ. समित शर्मा ने भारत टैक्सी सेवा की प्रदेश में औपचारिक शुरूआत करने की तैयारियों की समीक्षा करते हुये बताया कि भारत टैक्सी सेवा सारथियों को मालिक के रूप में पंजीकृत कर अपनी सेवायें पारदर्शी रूप से किफायती दरों पर देने के लिये तैयार है। उन्होंने इसके लिये अधिक से अधिक टैक्सी सारथियों को इस सेवा से जोड़ने का आह्वान किया। Bharat Taxi

डाॅ. शर्मा ने कहा कि भारत टैक्सी सेवा के माध्यम से सारथियों का सशक्तीकरण किया जा रहा है। भारत टैक्सी से जुड़ने पर उन्हें एसबीआई मुद्रा ऋण लेने के लिये तीन साल की आयकर विवरणी के स्थान पर एक वर्ष की आयकर विवरणी पर ही ऋण प्राप्त करने की सहुलियत दी गई है। उन्होंने कहा कि उनका इफको-टोकियो इन्श्योरेंस कम्पनी से बीमा करवाया जायेगा। Bharat Taxi

शासन सचिव ने कहा कि जो सारथी अपने लक्ष्य को पूरा करेगा उसे प्रोत्साहित करने के लिये एक अमूल गिफ्ट हैम्पर अतिरिक्त मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब तक भारत टैक्सी सेवा से 30 हजार सारथी जुड़ चुके हैं और 18 हजार से ज्यादा सारथी सक्रिय रूप से सेवायें दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता शोषण के विरूद्ध सबसे सुगम एवं विश्वसनीय समाधान है, इसलिये अधिक से अधिक सारथियों को इस सेवा से जोड़े जाने के लिये मिलकर कार्य करें। Bharat Taxi

उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालयों में भारत टैक्सी सेवाओं के विस्तार के लिये राजस्थान पुलिस, नगर निगम, एयरपोर्ट अथोरिटी, रोडवेज, रेलवे आदि के साथ अनुबंध किया जायेगा ताकि भारत टैक्सी सेवा से जुड़े सारथियों को अधिक से अधिक व्यवसायिक राइड मिल सके। उन्होंने स्थानीय राज्य प्रबंधक को निर्देश दिये कि वे जयपुर में भारत टैक्सी सेवा का कवरेज बढायें ताकि ज्यादा से ज्यादा आमजन लाभान्वित हो सके। Bharat Taxi
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News