डॉ. नीता कोठारी को भारतेन्दु साहित्यश्री अलंकरण

राष्ट्रभाषा हिन्दी साहित्य के संवर्धन एवं सृजन में अग्रणी मेवा$ड की हिन्दी-राजस्थानी की प्रख्यात साहित्यकार डॉ. नीता कोठारी को साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान एवं उपलब्धि हेतु श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के 164 वें जयन्ति महोत्सव पर आयोजित समारोह में भारतेन्दु समिति कोटा द्वारा ''भारतेन्दु साहित्य श्री अलंकरण'' से सम्मानित किया गया।

The post <

 | 
डॉ. नीता कोठारी को भारतेन्दु साहित्यश्री अलंकरण

राष्ट्रभाषा हिन्दी साहित्य के संवर्धन एवं सृजन में अग्रणी मेवाड की हिन्दी-राजस्थानी की प्रख्यात साहित्यकार डॉ. नीता कोठारी को साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान एवं उपलब्धि हेतु श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के 164 वें जयन्ति महोत्सव पर आयोजित समारोह में भारतेन्दु समिति कोटा द्वारा ”भारतेन्दु साहित्य श्री अलंकरण” से सम्मानित किया गया।

अनादि योग फाउण्डेशन की अध्यक्ष स्वामी अनादि सरस्वती के सानिध्य मेें श्रीनाथपुरा स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल (कोटा) में आयोजित इस सम्मान समारोह में अतिथियों ने डॉ.नीता को शॉल ओढाकर, श्रीफल, प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र व नकद राशि प्रदान कर ”भारतेन्दु साहित्य श्री अलंकरण” से सम्मानित किया।

कार्यक्रम संयोजक रामेश्वर शर्मा ने लेखिका के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. नीता की सृजनशीलता को एक ओर मीरा के प्रेमिल शब्द संसार को अनुप्रेरित दर्शन व अध्यात्म की ऊंचाइयों को छूने वाला तो दूसरी ओर सामाजिक सरोकारों से जुडा जगतानुरागी विविध विधाओं का बहुआयामी साहित्य बताया। इस अवसर पर देशभर से कुल 12 साहित्य साधकों का सम्मान हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News