भारतीय लोक कला मण्डल 75th स्थापना दिवस: कठपुतली नाटिका कालीबाई एवं लोक गीतों ने दर्शकों को लुभाया

समारोह के दूसरे दिन 23 फरवरी 2026 को राजस्थानी लोक नृत्य, अलवर का भंपग एवं जोधपुर का फड़ वाचन दल अपनी प्रस्तुतियां सायं 07 बजे से देंगे

 | 
Artists performing Kalibai puppet show during the 75th Foundation Day celebration of Bharatiya Lok Kala Mandal in Udaipur

उदयपुर, Feb 22, 2026: लोक कलाओं की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर के 75 वें स्थापना दिवस समारोह पर प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दो दिवसीय लोकानुरंजन मेले के पहले दिन कठपुतली नाटिका कालीबाई एवं राजस्थानी लोक गीतों ने दर्शकों को लुभाया।

Bharatiya Lok Kala Mandal Udaipur, 75th स्थापना दिवस, Devilaal Samar founder, Dr Laeeq Hussain director, Rajasthan folk heritage, Lok Anuranjan Mela, traditional puppet show Rajasthan, Kalibai story Rajasthan, Alwar Bhapang, Jodhpur Phad Vachan, cultural tourism Udaipur, Rajasthan art preservation.

भारतीय लोक कला मण्डल के निदेशक डॉ. लईक हुसैन ने बताया कि संस्था का 75 वॉं स्थापना दिवस समारोह वर्ष बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन गणमान्य अतिथियों ने संस्था संस्थापक पद्मश्री देवीलाल सामर की तस्वीर पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उसके पश्चात भारतीय लोक कला मण्डल के कलाकारों ने राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुति दी उसके पश्चात कलाकारों ने कठपुतली नाटिका कालीबाई का मंचन किया। कठपुतली नाटिका कालीबाई राजस्थान में शिक्षा की अलख जगाने वाली वीर बालिका काली बाई के जीवन पर आधारित है जिसका लेखन एवं निर्देशन डॉ.लईक हुसैन द्वारा किया गया है।

Bharatiya Lok Kala Mandal Udaipur, 75th स्थापना दिवस, Devilaal Samar founder, Dr Laeeq Hussain director, Rajasthan folk heritage, Lok Anuranjan Mela, traditional puppet show Rajasthan, Kalibai story Rajasthan, Alwar Bhapang, Jodhpur Phad Vachan, cultural tourism Udaipur, Rajasthan art preservation.

समारोह के दूसरे दिन 23 फरवरी 2026 को राजस्थानी लोक नृत्य, अलवर का भंपग एवं जोधपुर का फड़ वाचन दल अपनी प्रस्तुतियां सायं 07 बजे से देंगे जिसमें आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।