भील समाज ने निकाली रैली
राणापूंजा जयंती पर आज उदयपुर संभाग के भील समाज के लोगों ने शहर में रैली निकली और राणापूंजा के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया। रैली मोहता पार्क से शुरू हुई जो चेतक सर्कल से होते हुए मोती मगरी पर समाप्त हुई।

राणापूंजा जयंती समारोह समिति के जिलाध्यक्ष देवीलाल ढाणा ने बताया कि, पिछले लगातार 10 वर्षो से राणापूंजा जयंती को मानते आ रहे हैं और पिछले 3 सालो में जयंती को संभाग स्तर पर भव्य रूप दिया है। जयंती के उपलक्ष में निकली गई रेली में मावली, चित्तोड़, राजसमन्द, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा से करीब 2000 लोग शामिल थे।
रैली में भील यूवाओं ने तलवार और लट्ठ हाथ में लिए राणापूंजा की विरता को दर्शाते हुए चौराहे और सड़क पर कई प्रकार के नृत्य दिखाए।
क्यों मनाई जाती है जयंती –
राजस्थान के वीर महाराणा प्रताप के राज्य के समय राणापूंजा ने शूरवीरों की भाँती महाराणा प्रताप के साथ लड़ाई में संघर्ष किया था। इसी वीरता के लिए भील समाज राणापूंजा की याद में जन्मदिवस मनाया जाता है, जिससे भील लोग आपस में संगठित होकर रहें।