उदयपुर मे आयोजित 61वी छात्रा अंडर (17) हॉकी प्रतियोगिता में भीलवाड़ा चैम्पियन
विद्याभवन मैदान पर चल रही राज्य स्तरीय हॉकी 17 वर्ष (छात्रा) माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयी प्रतियोगिता 2016 के फाईनल में भीलवाड़ा नागौर को कड़े मुकाबले में टाईब्रेकर के सडन डेथ में 1-0 से हराकर चेम्पियन बना।

इससे पूर्व प्रातः इुए सेमीफाईनल मुकाबले में भीलवाड़ा ने गंगानगर को तथा नागौर ने अलवर को हरा कर फाईनल में जगह बनाई। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में गंगानगर ने अलवर को टाईब्रेकर के सडन डेथ में 1-0 से हराया।
फाईनल मुकाबले में मैदान पर खिलाड़ियों का परिचय लेने पूर्व हॉकी प्रशिक्षक मधुकान्त सनाढ्य पहुंचे। उनके साथ सामान्य समन्वयक डा. एम पी सिंह, आयोजन सचिव श्रीमती रुचि पारीक भी थे।