भीलवाडा – मुंबई स्लीपर बस आज से शुरू

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, उदयपुर की ओर से शनिवार को भीलवाडा- मुम्बई स्लीपर बस का संचालन प्रारम्भ किया गया।

 | 

भीलवाडा – मुंबई स्लीपर बस आज से शुरू

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, उदयपुर की ओर से शनिवार को भीलवाडा- मुम्बई स्लीपर बस का संचालन प्रारम्भ किया गया।

उदयपुर आगार के ईटीएम प्रभारी महेश उपाध्याय ने बताया कि यह बस भीलवाडा से सुबह 11.50 पर रवाना होगी जो गंगापुर, कांकरोली, नाथद्वारा होते हुए शाम 4 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उसके उदयपुर से अहमदाबाद होते हुए दुसरे दिन सुबह 9 बजे मुम्बई पहुंचेगी।

बस मुम्बई से पुनः दुसरे दिन शाम 4 बजे रवाना होते हुए सुबह 8.30 बजे उदयपुर व 11.30 बजे भीलवाडा पहुंचेगी। भीलवाडा से मुम्बई का सिटिंग किराया 710 रूपए व स्लीपर के 760 रूपए निर्धारित किया गया है। उदयपुर से मुम्बई का सिटिंग किराया 586 रूपए व स्लीपर का 636 रुपए तय किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News