Bhilwara News: PM मोदी का मुखौटा पहनकर चोरी करने का मामला CCTV कैमरे में कैद
Udaipur, July 1, 2026 | Bhilwara News: भीलवाड़ा ज़िले के करेड़ा कस्बे में चोरों ने एक मोबाइल शॉप पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए कुल 4-5 लाख के 40 मोबाइल चुरा लिए। इन चोरों की खासियत यह थी कि इनमें से एक ने अपनी पहचान छुपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगा रखा था। यह मुखौटा लगाते चोर CCTV फुटेज में साफ नज़र आ रहा है। करेड़ा थाना क्षेत्र के करेड़ा कस्बे में मातेश्वरी मोबाइल शॉप पर मध्य रात्रि को चोर दुकान की छत से सीढ़ियो का गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और विभिन्न Brand के स्मार्टफोन चुराकर फरार हो गए जिनकी कीमत चार से पाँच लाख रुपए बताई गई है। Bhilwara News
दुकान मालिक लक्ष्मण सेन ने जब सुबह दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। लक्ष्मण ने बताया कि मातेश्वरी मोबाइल उसकी शॉप है। करेड़ा बस स्टैंड पर आज सुबह जब वे शॉप ओपन की तो सारा सामान बिखरा पड़ा मिला और सारे मोबाइल गायब मिले। उसे बताया की जब उन्होंने ध्यान से देखा तो सीढ़ियो का गेट खुला था; वहीं से कोई आया हुआ था आर गेट को तोड़ रखा था और 35-40 मोबाइल चोरी हो गए थे, जिनकी कीमत उन्होंने 4-5 लाख रुपये बताई। Bhilwara Crime News
करेड़ा थाना अधिकारी पूरणमल मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की गई है। बस स्टैंड पर इस तरह की चोरी से करेड़ा के व्यापारियो में रोष व्याप्त है एवं करेड़ा के व्यापारियों और ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। Rajasthan News
उन्ही चोरों ने करेड़ा कस्बे के ही बीज गोदाम चौराहे स्थित सांवरिया मोबाइल की दुकान के भी ताला तोड़ने का प्रयास किया था, जो घटना भी CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमे एक व्यक्ति दुकान के शटर का ताला तोड़ने का प्रयास करता दिख रहा है। उसे चोर ने भी अपने मुंह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगा रखा था। Rajasthan Crime News
