Bhilwara : भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज में पिनाका मेडफेस्ट के दौरान बवाल
खाने को लेकर इंटर्न डॉक्टरों में झगड़ा, तीन हिरासत में लेकर बाद में छोड़े गए
| Dec 27, 2025, 18:30 IST
भीलवाड़ा, 27 दिसंबर 2025 - ज़िले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार रात पिनाका मेडफेस्ट के दौरान खाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर इंटर्न डॉक्टरों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिसका वीडियो बाद में सामने आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग के आरोप में तीन इंटर्न डॉक्टरों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच करवाई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। कॉलेज प्रशासन ने घटना को अनुशासनहीनता बताते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है।
#BhilwaraNews #RajasthanNews #UdaipurNews #MedicalCollegeRajasthan #BhilwaraHospital #RajasthanMedical #BhilwaraLatest
