भिश्ती कर्मचारी यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

भिश्ती यूनियन के कर्मचारीयो ने 285 कर्मचारीयो की भर्ती को लेकर जिला कलेक्टर एस भाले, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी व उपनिदेशक स्वायत शासन विभाग उदयपुर को युनियन अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। युनियन अध्यक्ष जहीरूददीन सक्का ने बताया कि राज्य सरकार द्धारा भिश्ती कर्मचारी की भर्ती की प्रक्रिया को चालु नही किया गया है व आवेदन फार्म भी परिषद में उपलब्ध नही होने के साथ साथ अभ्यर्थी को सन्तुष्ट जवाब भी नही मिल पा रहा है ।

 | 
भिश्ती कर्मचारी यूनियन ने सौंपा ज्ञापन भिश्ती यूनियन के कर्मचारीयो ने 285 कर्मचारीयो की भर्ती को लेकर जिला कलेक्टर एस भाले, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी व उपनिदेशक स्वायत शासन विभाग उदयपुर को युनियन अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। युनियन अध्यक्ष जहीरूददीन सक्का ने बताया कि राज्य सरकार द्धारा भिश्ती कर्मचारी की भर्ती की प्रक्रिया को चालु नही किया गया है व आवेदन फार्म भी परिषद में उपलब्ध नही होने के साथ साथ अभ्यर्थी को सन्तुष्ट जवाब भी नही मिल पा रहा है । अध्यक्ष ने ज्ञापन में यह बात भी रखी कि 2 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र युनियन द्धारा ही जारी किया जाए तथा उसी को मान्यता दी जाए। सक्का ने बताया कि समाज के बेरोजगार युवाओ को परिषद के चक्कर काटने पड रहे है । ज्ञापन देने के लिए कर्मचारी युनियन के अब्दुल लतीफ़ ,शफी मोहम्मद,यासीन मोहम्मद अयुब,मोहम्मद रफीक, हाजी नवी,हाजी अहमद मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News