भोईवाड़ा निवासी युवक की हत्या, लाश भैरवगढ़ रिसोर्ट के निकट पाई गई

आज सुबह सुखेर स्थित भैरवगढ़ रिसोर्ट के पास निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में एक युवक का पाए जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है की किसी ने बेरहमी से क़त्ल कर लाश को परिसर में डाल दिया। सुखेर थाना पुलिस के अनुसार सुबह क्षेत्र से गुज़रने वाले लोगो ने शव देखकर इत्तिला दी, मौके पर पंहुचकर पुलिस ने मृतक की पॉकेट से मिले कागज़ो के आधार पर शव की शिनाख्त विनोद माली उर्फ़ कालू पिता प्यारचंद भोई निवासी छोटी भोईवाड़ा के रूप में की।

 | 
भोईवाड़ा निवासी युवक की हत्या, लाश भैरवगढ़ रिसोर्ट के निकट पाई गई

आज सुबह सुखेर स्थित भैरवगढ़ रिसोर्ट के पास निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में एक युवक का शव पाए जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है की किसी ने बेरहमी से क़त्ल कर लाश को परिसर में डाल दिया। सुखेर थाना पुलिस के अनुसार सुबह क्षेत्र से गुज़रने वाले लोगो ने शव देखकर इत्तिला दी, मौके पर पंहुचकर पुलिस ने मृतक की पॉकेट से मिले कागज़ो के आधार पर शव की शिनाख्त विनोद माली उर्फ़ कालू पिता प्यारचंद भोई निवासी छोटी भोईवाड़ा के रूप में की।

पुलिस ने मौके पर आसपास के लोगो से पूछताछ शुरू कर दी है, मौके पर कई जगह खून भी बिखरा हुआ पाया गया। फिलहाल लाश को पोस्ट मार्टम के लिए महाराणा भूपाल अस्पताल के मोर्चरी में भिजवा दिया गया है, जहाँ पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण सामने आ पाएगा।

भोईवाड़ा निवासी युवक की हत्या, लाश भैरवगढ़ रिसोर्ट के निकट पाई गई

मृतक विनोद माली की उम्र 27 वर्ष बताई जाती है। विनोद अपने माता पिता का इकलौता बेटा है और चार पांच दिनों पूर्व ही अपनी पत्नी को निम्बाहेड़ा स्थित मायके से लेकर आया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News