नवीं भक्ति संध्या के लिये हुआ भूमि पूजन, मेहंदी रस्म आज
नाकोडा पूर्णिमा मण्डल उदयपुर द्वारा नाकोडा पार्श्व भैरव की नवम भक्ति

नाकोडा पूर्णिमा मण्डल उदयपुर द्वारा नाकोडा पार्श्व भैरव की नवम भक्ति संध्या 18 नवम्बर को नगर निगम प्रांगण में आयोजित की जायेगी। जिसका भूमि पूजन शुक्रवार को प्रातः 9 नगर निगम स्थित टाउनहाॅल प्रांगण में किया गया।
मण्डल अध्यक्ष तेजसिंह भंडारी ने बताया कि भूमि पूजन के अवसर पर डी.सी.जैन, किशनलाल कूकड़़ा, हस्तीमल लोढ़ा, मनोहर तलेसरा, संजय सुराणा, महावीर मेहता, निखिल शर्मा, नागफणी पाश्र्वनाथ भैरव मण्डल व अन्य नाकोड़ा मण्डलों के सदस्य मौजूद थे।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
मण्डल संयोजक नितिन नागौरी ने बताया कि 17 नवम्बर को सांय साढ़े 8 बजे से रात्रि बजे तक मण्डल की महिलाओं द्वारा नाकोड़ा भैरव के नाम की मेहंदी लगायी जायेगी। 18 नवम्बर रविवार को सभी मंडलो के सदस्य धवल वस्त्रों एवं महिला मण्डल की सदस्याएं चुन्दड़ पहनकर भक्ति संध्या में पंहुचेगे। भक्ति संध्या में भक्तों के बैठने के लिये 50000 स्क्वायर फीट का पांडाल बनाया जायेगा जिसमें भगवान नाकोड़ा पाश्र्वनाथ और नाकोडा भैरव की श्रृंगारित प्रतिमा बिराजित की जायेगी। सभी भक्तों को दर्शन और भक्ति का लाभ मिलेगा। इससे पूर्व थोबजी की बाड़ी जैन मंदिर से भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा।