भोपाल इन्टरनेशनल ग्रेडमास्टर चेस टूर्नामेन्ट का समापन
खेल एवं युवा मंत्रालय मध्यप्रदेश व एकेडमी ऑफ़ चेस एजूकेशन भोपाल की मेजबानी में मध्यप्रदेश शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ व विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में भोपाल इन्टरनेशनल ग्रेडमास्टर चेस टूर्नामेन्ट का समापन हुआ।

खेल एवं युवा मंत्रालय मध्यप्रदेश व एकेडमी ऑफ़ चेस एजूकेशन भोपाल की मेजबानी में मध्यप्रदेश शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ व विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में भोपाल इन्टरनेशनल ग्रेडमास्टर चेस टूर्नामेन्ट का समापन हुआ।
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि लेकसिटी से सेन्ट एन्थोनीज स्कूल के तुषार डामोर ने एम.पी. के सक्षम अग्रवाल को, एम.पी. के आर.सी. यादव, एम.पी. के चन्द्रभान सिंह पंवार, गुजरात के दुर्गेश शर्मा को व तमिलनाडु के गोतम डी. को हराया। इसी प्रकार अनिरूद्व साहु ने एम.पी. के सर्मध सिंह तोमर, एम.पी. के आरना चोबे को व तमिलनाड़ु के आदर्श के. से व केरल के अस्ना अब्दिन से ड्राॅ किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसूज़ा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी गौतम कटारिया, दिव्यांशु बाबेल, अरूण कटारिया 5.5 अंक, ध्रुव दक 5 अंक, तुषार डामोर 4.5 अंक, कुनाल छाबड़़ा 4 अंक, अंकुर अग्रवाल, तन्मय नलवाया 3.5 अंक, अनिरुद्ध साहु, प्रणव गांधी 3 अंक, मितांश साहु 2.5 अंक बनाए। इसी प्रकार अरूण कटारिया ने 13 अंक व गौतम कटारिया ने 10 अंको से अपनी रेटिंग में इज़ाफा किया।
आगामी विष्व शतरंज महांसघ द्वारा जारी फीड़े रेटिंग लिस्ट में तुषार डामोंर, अनिरुद्ध साहु को फीड़े रेटिंग हासिल होगी। विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसूज़ा ने इस अदभूत उपलब्धि पर बच्चों को बहुत-बहुत बधाई दी।
