हरियाणा में भोपाल सिंह खदरी संभालेंगे CM के स्पेशल ऑफिसर (ग्रीवेंस रिड्रेसल) की जिम्मेदारी, नियुक्ति पत्र हुआ जारी
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने यमुनानगर जिले के गांव खदरी निवासी व HSSC के पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी को मुख्यमंत्री का स्पेशल ऑफिसर (ग्रिवेंस रिड्रेसल) यानी विशेष शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से 12 जुलाई 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
जारी आदेश के अनुसार भोपाल सिंह की नियुक्ति अस्थायी पर है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वह इस पद पर तब तक कार्य करेंगे, जब तक CM उन्हें विशेष शिकायत निवारण अधिकारी के रूप में बनाए रखना चाहेंगे।
जानकारी के मुताबिक, सरकार ने यह भी कहा है कि उनकी नियुक्ति से संबंधित सेवा की शर्तें और अन्य नियम अलग से जारी किए जाएंगे। नियुक्ति आदेश की प्रतियां प्रधान महालेखाकार (एई एवं ऑडिट), मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव, प्रधान सचिव, चीफ स्टाफ ऑफिसर, सामान्य प्रशासन विभाग, प्रोटोकॉल विभाग और स्वयं भोपाल सिंह को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।

