कलाविद् भूपेन्द्र मल्हारा ने गांधीजी की स्मृतियों का किया संग्रह

शहीद दिवस पर विशेष

 | 
bhupendra malhara

उदयपुर 30 जनवरी 2025 । शहर के कलाविद् एवं सिक्कों, संगीत उपकरणों एवं अन्य एंटिक वस्तुओं के संग्रहकर्ता भूपेन्द्र मल्हारा ने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में उनसे जुड़े संस्मरणों एवं विषय वस्तुओं का संग्रह किया है। 

कलाविद् भूपेन्द्र मल्हारा ने महात्मा गांधी के जीवन वृत से जुड़े विभिन्न तथ्य यथा महात्मा गांधी का हस्तलिखित आशीर्वाद, जेब घड़ी, सिक्के, मैडल, सिक्के, स्टीकर, पुराने नोट के पीछे गांधीजी, उनके विभिन्न चित्र, पुस्तकें सहित महात्मा गांधी से जुड़े विभिन्न संस्मरणों का अनूठा संग्रह किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News