हरियाणा में ACB टीम का बड़ा एक्शन, ₹20 हजार की रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथ पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद में ACB ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते ASI हिदायत खान को रंगेहाथ पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक यह मामला राजस्थान की एक युवती से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक वह दिल्ली के एक युवक के साथ तिगांव एरिया में लिव-इन में रह रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि ASI ने जबरन युवती को उसके परिवार को सौंप दिया। बॉयफ्रेंड को रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई। खुद ही रेप केस से निकालने के लिए 2 लाख रुपए की डिमांड की। इसके लिए एक लाख रुपए में सौदा तय हुआ। Haryana News
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 11 बजे युवक थाने में ASI को एडवांस के 20 हजार रुपए देने आया था। यहां ट्रैप लगाए बैठी ACB ने तुरंत उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। ASI हिदायत खान तिगांव थाने में तैनात है। Haryana News
उधर, ACB अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।