हरियाणा में ACB टीम का बड़ा एक्शन, 20 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News, चरखी दादरी : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में ACB टीम ने सदर पुलिस थाना में तैनात हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल को एक केस की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। टीम द्वारा पकड़कर भैरुवी स्थित ACB कार्यालय ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को एक कार एजेंसी का कर्मचारी एक कस्टमर की कार की टेस्ट ड्राइव ले रहा था। उसी दौरान लोहारू रोड पर रेडिसन होटल के समीप कार व बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार को चोटें आई थीं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार की ओर से सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। मामले में HC सचिन कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार मामले को रफा-दफा करवाने के लिए जांच अधिकारी ने उससे 40 हजार रुपये मांगे, लेकिन उसने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई और उसने बाइक के मरम्मत इत्यादि के लिए चार-पांच हजार रुपये देकर आपसी भाईचारे से मामला सुलझाने की पेशकश की। लेकिन जांच अधिकारी नहीं माना और 40 हजार रुपये देने की मांग पर अड़ा रहा। बाद में 20 रुपये में मामला निपटाने पर सहमति बनी। वहीं, वाहन एजेंसी के वर्कशाप मैनेजर ने काल रिकार्डिंग इत्यादि ACB को सौंपकर मामले से अवगत करवाया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार ACB टीम ने फते सिंह की अगुवाई में सदर पुलिस थाना में HC को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और शुक्रवार को शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये देकर आइओ रूम में भेजा। उसे 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।