हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, ₹90 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार को ACB की टीम ने हरियाणा के सोनीपत में गन्नौर में एक पटवारी को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि एक कंपनी के बैंक लोन को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की एवज में पटवारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत भिवानी ACB को दी। इसके बाद ACB टीम ने जाल बिछाया। Haryana News
प्लान के मुताबिक, शिकायतकर्ता गन्नौर तहसील में 90 हजार लेकर पहुंचा। जैसे ही उसने रकम पटवारी को दी तो टीम ने उसे दबोच लिया। फिर आरोपी को गन्नौर थाने ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। जांच के साथ साथ आरोपी पटवारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। Haryana News
कोर्ट में होगी पेशी
मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि ACB टीम ने आरोपी पटवारी सचिन को गन्नौर तहसील परिसर से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से रिश्वत की ₹90 हजार की रकम बरामद की गई है। ACB की ओर से आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।