हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन ! DMEO को किया सस्पेंड, जाने वजह ?

 | 
हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन ! DMEO को किया सस्पेंड, जाने वजह ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने फतेहाबाद में कार्यरत मार्केटिंग बोर्ड के DMEO (District Marketing Enforcement Officer) सुल्तान सिंह को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार इस संबंध में बोर्ड के मुख्य प्रशासक धर्मेंद्र सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। 

हाल ही खबरों के मुताबिक आदेशों के अनुसार सस्पेंशन अवधि के दौरान सुल्तान सिंह का पंचकुला स्थित हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक का कार्यालय मुख्यालय निर्धारित किया गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक उन्हें सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, सस्पेंशन ऑर्डर में कारणों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। 

खबरों की माने तो विभाग में चर्चा है कि सुल्तान सिंह ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स के प्रदर्शन का समर्थन किया था। Haryana News इसके बाद सुल्तान सिंह की शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों को कर दी गई। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News