हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन ! IFS अफसर को किया सस्पेंड, जाने वजह ?

 | 
हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन ! IFS अफसर को किया सस्पेंड, जाने वजह ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद रिजर्व फॉरेस्ट में पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के अनुसार सरकार ने IFS अधिकारी और उप वन संरक्षक झलकर उइके को सस्पेंड कर दिया है। पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बुधवार को इसके आदेश जारी किए।

सरकारी आदेश से मिली जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद वन मंडल के अलीपुर आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ काटे गए थे। शुरुआती जांच में इस मामले में झलकर उइके की गंभीर लापरवाही सामने आई। Haryana News

जानकारी के अनुसार इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए। सस्पेंड करने के साथ ही उन्हें पंचकूला मुख्यालय अटैच किया गया है। सरकार ने इस मामले में FIR दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं।

हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन ! IFS अफसर को किया सस्पेंड, जाने वजह ?

पंचकूला मुख्यालय किया गया अटैच

मिली जानकारी के मुताबिक निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सस्पेंशन की अवधि के दौरान IFS अधिकारी झलकर उइके का मुख्यालय पंचकूला स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रहेगा। वे बिना अनुमति के अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इसके साथ ही निलंबन अवधि के दौरान नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। Haryana News

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ स्थित न्यू हरियाणा सचिवालय से जारी इस आदेश की प्रतियां आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी गई हैं। इनमें पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव, हरियाणा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रधान महालेखाकार और राज्य के पर्यावरण एवं वन मंत्री के कार्यालय शामिल हैं।

हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन ! IFS अफसर को किया सस्पेंड, जाने वजह ?

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News