हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन ! नगर निगम के XEN को किया सस्पेंड
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शुक्रवार को हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (XEN) महेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सरकार ने ये कार्रवाई वार्ड नंबर 16 में उद्घाटन के बाद निमार्ण कार्यों को शुरू न करने को लेकर की है। निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यकारी अभियंता के खिलाफ CM को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक इसके बाद सरकार ने XEN को निलंबित करने का फैसला लिया। शहरी स्थानीय निकाय ने निगम कमिश्नर को अगले 7 दिन के अंदर पूरी चार्जशीट तैयार करके भेजने का आदेश दिया गया है।

XEN बोले-
XEN महेंद्र सिंह की तरफ से कहा गया था कि गलियों में RMC सड़क बनाई जाएगी। लेकिन लेकिन डेढ़ माह बाद भी RMC सड़क बनाने का काम शुरू नहीं हुआ। Haryana News निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की वजह से लोगों भी परेशान थे। वार्ड-16 के पार्षद और फाइनेंस कमेटी के सदस्य मनोज नासवा ने मेयर से मामले की शिकायत की थी।
