हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन ! इन 3 बड़े अधिकारियों को किया सस्पेंड

 | 
हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन ! इन 3 बड़े अधिकारियों को किया सस्पेंड

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने तुरंत प्रभाव से बड़ी कार्रवाई करते हुए हिसार के 3 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) अनुराग अग्रवाल द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

अधीक्षण अभियंता (SE) विमल कुमार, सर्कल नंबर-1, विनोद कुमार कार्यकारी अधिकारी (XEN) आदमपुर जल आपूर्ति डिवीजन और उपमंडल अधिकारी (SDO) आदमपुर जल आपूर्ति उप-मंडल अक्षय को सस्पेंड किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान तीनों अधिकारियों का मुख्यालय मुख्य कार्यालय, पंचकूला रहेगा। वहीं हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम संख्या 83 के प्रावधानों के अनुसार इन्हें निलंबन भत्ता देय होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News