शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन ! NTA ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त, जाने वजह ?
Udaipur Times, New Delhi : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा मंत्रालय ने आज बड़ा एक्शन लेते हुए NTA के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। एजुकेशन सिस्टम और एग्जाम आदि में बड़े सुधार की दिशा में NTA ने बड़ा कदम उठाया है।
शिक्षा मंत्रालय से मिली सूत्रों के मुताबिक, NTA ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। National Testing Agency
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई NTA में बड़े सुधार और जवाबदेही तय करने के लिए शुरू किए गए बड़े अभियान का हिस्सा है। मंत्रालय का कहना है कि आने वाले दिनों में एजेंसी में सुधार से जुड़े और भी कई अहम कदम उठाए जाएंगे।
शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह कार्रवाई NTA के संपूर्ण पुनर्गठन (ओवरहॉल) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। National Testing Agency
शुरू की भर्ती प्रक्रिया
मिली जानकारी के अनुसार वहीं दूसरी ओर खबर सामने आई है कि, NTA ने अपने संस्थागत पुनर्गठन के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था NTA ने चार वरिष्ठ जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके अलावा UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के माध्यम से 16 यंग प्रोफेशनल्स के आवेदन भी आमंत्रित किए गए हैं। National Testing Agency
जानकारी के मुताबिक यह भर्ती प्रक्रिया प्रो। के। राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को लागू करने की दिशा में पहला बड़ा कदम मानी जा रही है।
