भीलवाड़ा में बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा मानकों में फेल ट्रेवल्स बस सीज

यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया
 | 
Headline: “Bhilwara Tops Give-Up Scheme | Banswara Employment Festival”

 

Udaipur Times, Bhilwara News: 10 जुलाई 2026। यात्रियों की सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर गुरुवार रात भीलवाड़ा में एक ट्रेवल्स बस को परिवहन विभाग ने सीज कर दिया। बस में सवार यात्रियों को नीचे उतरवाकर दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। Bhilwara News

कार्रवाई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रश्मि आर्य की अगुवाई में परिवहन विभाग की टीम ने होटल लैंडमार्क क्षेत्र में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान की। संयुक्त निरीक्षण में बस की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तकनीकी मानकों की जांच की गई। जांच के दौरान बस निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरी, जिसके बाद जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी ने मौके पर ही बस को सीज करने की कार्रवाई की। Bhilwara News

अधिकारियों ने बताया कि बस सीज होने के बाद यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बस संचालक को दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को रवाना करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान होटल लैंडमार्क क्षेत्र में कई निजी बसों की जांच की गई। कुछ बस चालक कार्रवाई से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करते भी नजर आए। Bhilwara News

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Bhilwara News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News