हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग के क्लर्क और एलडीसी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो फतेहाबाद के इंचार्ज इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के क्लर्क और एलडीसी को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें की जब से इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने चार्ज संभाला है तब से रिश्वत खोरों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।
