हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते कानूनगो को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के भिवानी में ACB टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कानूनगो को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, कानूनगो सरकारी काम के बदले 10 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। इसकी शिकायत पर ACB टीम ने छापेमारी की और रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक, ACB के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि भिवानी तहसील में तैनात एक कानूनगो अशोक कुमार द्वारा सरकारी काम करने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। इसी शिकायत के आधार पर एक टीम का गठन किया गया और उस कानूनगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
इसके अलावा मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। आगे भी रिश्वत लेने वालों पर कार्रवाई के लिए छापेमारी जारी रहेगी।