हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 | 
हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है।  हरियाणा के रेवाड़ी के कोसली में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी को 4000 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पारिवारिक जमीन का रिकार्ड ठीक करने और इंतकाल दर्ज करने के नाम पर 10 हजार रुपए की मांग की थी। 

जानकारी के मुताबिक, गांव टुमना निवासी आंनद ने ACB को शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी पारिवारिक जमीन का रिकार्ड ठीक करवाने और इंतकाल दर्ज करवाने के लिए पटवारी पुनीत कुमार से मिला। कई दिन चक्कर काटने के बाद भी काम नहीं हुआ। जिसके बाद पटवारी ने इस काम करने की एवज में उससे 10 हजार रुपए की मांग की और बातचीत के बाद 9 हजार में सौदा तय हुआ। जिनमें से वह 5 हजार रुपए पहले दे चुका है।

मिली शिकायत के आधार पर ACB ने मामले की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पटवारी को रंगे हाथों दबोचने की योजना बनाई। शिकायतकर्ता को बुलाकर पटवारी को देने के लिए पैसे दिए और वीरवार को तहसील कार्यालय भेजा। जब शिकायतकर्ता ने पटवारी को रिश्वत के 4 हजार रुपए दिए तो  ACB ने उसे पैसों के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। ACB की इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News