हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते SDC को किया गिरफ्तार
Udaipur Times , Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के जींद में राज्य सतर्कता विभाग ने दीवाली से पहले बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए पब्लिक हेल्थ के एसडीसी को 15 हजार रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने ठेकेदार का बिल पास करने के लिए पैसों की डिमांड की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने वीरवार शाम पब्लिक हेल्थ के एसडीसी धर्मबीर गोयत को 15 हजार के साथ पकड़ लिया।